वेतन न मिलने से आक्रोशित डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में वेतन नहीं मिलने से डॉक्टरों में आक्रोश फूट पड़ा। डॉक्टरों ने ओपीडी का कार्य बहिष्कार कर मुख्य गेट पर धरना दिया। उन्होंने प्राचार्य और एमएस से भी वार्ता की। बताया कि कई माह से उनका वेतन बकाया है। इसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति रही। दिन में करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि उन्होंने केवल सांकेतिक धरना दिया है। यदि वेतन नहीं मिला तो आगे भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *