महंगाई को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश के प्रधानमंत्री ने जनता को लूटने का कार्य किया है। कहा कांग्रेस शासनकाल में मामूली वृद्धि होने पर भी भाजपा के आला नेता सड़कों पर उतर आते थे, अब जब महंगाई दिन पर दिन नए आयाम लिख रही है तो मौन साधे हुए हैं। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के पूर्व का एक चुनाव संबंधी आडियो चलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। तिवारी ने कहा वर्ष 2014 के दौरान पीएम मोदी महंगाई को लेकर खूब विरोध जताते थे और अब जब उनकी सरकार में महंगाई कई गुना बढ़ गई है तो चुप बैठे हैं। खाद्य सामाग्री से लेकर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के मूल्य ने मोदी सरकार में नए कीर्तिमान रच दिए हैं। महंगाई से जनता त्रस्त है और सरकार आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार से आशीर्वाद की जगह पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा सरकार आए दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। कहा चुनाव के दौरान ही भाजपा जनता से लोभ लुभावने वादे करती हैं लेकिन सत्ता में आते ही पार्टी को जनता से कोई सरोकार नहीं रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *