नन्हें बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

सतपुली के सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान नन्हें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक कार्यकर्ता इंदु जुयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। वही कार्यक्रम में तीन वर्गों में साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे प्रथम वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय, अंशिका व स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में लोकेश ने प्रथम, मंजीत ने द्वितीय व सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय वर्ग में प्रथम स्थान पर अयांश, अक्षित ने द्वितीय व आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में वीरा देवी, आमोद, महावीर सिंह रहे। इस मौके पर मीना देवी, पूनम कुकरेती, गीता देवी, धर्मवीर, हेमलता, राजेश भारद्वाज, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य भागेश कुकरेती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *