किच्छा में अवैध मदरसा चलाने वाला गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलभट्टा क्षेत्र में अवैध मदरसा चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने सिरौलीकलां से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बुधवार को एसएसपी डघ् मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम सत्यापन के लिए चार बीघा सिरौलीकलां पहुंची। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सिरौलीकलां बाबू गोटिया में एक मदरसा चल रहा है। इसके मुख्य गेट पर ताला लगा है, जबकि अंदर बच्चे हैं। पुलिस ने मदरसे के दूसरे गेट से जाकर उसे खुलवाकर चेक किया तो एक अंधेरे कमरे में 22 बच्चियां और दो बच्चे बंद मिले। महिला आरक्षी की मदद से एक-एक कर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। साथ ही बच्चों के नाम और पते की जानकारी ली गई। बच्चों की उम्र चार से 16 साल तक है। इसमें 11 बच्चे बरेली यूपी और 13 बच्चे स्थानीय थे। मौके से मदरसे का संचालक इरशाद पुत्र अबरार फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी खातून बेगम मिली। उसने बताया कि मदरसे का नाम जामिया नगमा फातिमा खातून है, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। इसके बाद आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर सभी बच्चों की काउसिंलिग के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने मदरसा के संचालक इरशाद को सिरौलीकलां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *