जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक वार्ड में घर में घुसकर महिला से मोबाइल छीनने व बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है।
मामले में दीपक सिंह नेगी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि घर में उनकी पत्नी व 80 वर्षीय उनके पिता मौजूद थे। इसी दौरान अनुज नेगी नामक एक युवक जबरन उनके घर में घुसा और उनकी पत्नी से मोबाइल छीनने लगा। बताया कि विरोध करने पर व्यक्ति ने उनके पिता के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान जनपद रूद्रप्रयाग निवासी ग्राम ढौडिक क्यूडी निवासी अनुज नेगी के रूप में हुई। आरोपित को बीईएल रोड तिराहे के समीप से गिरफ्तार किया गया।