पहाड़ी पर चढ़े व्यक्ति ने हाईवे पर देंके पत्थर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित डाट पुल की पहाड़ी पर एक व्यक्ति अचानक पहाड़ी पर चढ़ा और हाईवे पर पत्थरों की बरसात करने लगा। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और एसडीआरएफ को मौके पर आना पड़ा। हालांकि बाद में किसी तरह उक्त व्यक्ति को पहाड़ी से उतारा गया। इस बीच जहां पहाड़ी पर यह व्यक्ति चढ़ा था, उसके नीचे वाहनों की आवाजाही बंद रही। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब एक व्यक्ति डाट पुल स्थित पहाड़ी पर चढ़ गया और वहां से बड़े पत्थर देंकने लगा। देखते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, किंतु खतरनाक पहाड़ी होने के कारण कोई यहां नहीं चढ़ सका और सभी तमाशबीन बने रहे। डर के कारण यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। कई प्रयास करने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उक्त व्यक्ति को पहाड़ी से हटाया गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कई जगहों पर इस तरह के त्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *