सेलाकुई में दवा कंपनी अग्निकांड की होगी जांच

Spread the love

विकासनगर। सेलाकुई में दवा कंपनी में गुरुवार को हुए अग्निकांड की जांच होगी। पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग भी घटना की जांच करेगा। पुलिस को फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। विदित है कि गुरुवार को दोपहर बाद सेलाकुई स्थित हैव फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च कंपनी के गैस लीक होने के कारण आग लग गई थी। आग कंपनी के पीजी सिलेंडर के एलपीजी प्यूरिफिकेशन एंड चैंबर सेक्सन में लगी। जिसमें 12 कर्मचारी झुलस गए थे। इसमें से तीन ही हालत गंभीर बताई जा रही है। कंपनी में जिस जगह आग लगी थी, वहां भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर रखे गए थे। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आसपास की फैक्ट्रियों में आग फैलने की संभावना थी। इस अग्निकांड की अब जांच शुरू हो गई है। पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग जांच कर रहा है। इसमें फिटिंग, अग्निशमन के उपाय, क्षमता से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर के साथ ही अन्य तकनीकी जांच भी की जाएगी। अग्निशमन विभाग की ओर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जबकि पुलिस की ओर से सीओ प्रेमनगर जांच कर रही है। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने बताया कि पुलिस फिलहाल तहरीर का इंतजार कर रही है। सभी आवश्यकत जानकारियां जुटा ली गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने दून अस्पताल जाकर लिया घायलों का हाल
हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे। जिनमें से तीन दून अस्पताल और मंहत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती है। जबकि अन्य का इलाज ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है। ग्राफिक एरा में भर्ती तीन कर्मचारियों को छुट्टी दे गई है। उधर विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर ने दून अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *