थानाध्यक्ष ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस थाना सोमेश्वर में थानाध्यक्ष ने पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने पुलिस से सेवानिवृत्त लोगों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। रविवार को आयोजित गोष्ठी में पेंशनर्स ने क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए। मौजूद पेंशनर्स ने क्षेत्रीय और व्यक्तिगत समस्याओं को उठाया, उनके निस्तारण की मांग की। इधर, मुख्य बाजार में शराब पीकर उत्पात मचा रहे इंदर राम और विशन राम निवासी सुंदरखाल, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही दोनों से नगद जुर्माना भी वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *