मतदान दिवस पर रहेगा सवेतन अवकाश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान के दिन (24 जुलाई) सवेतन अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने इस बाबत आदेश जारी किया है।
जनपद में 24 जुलाई प्रथम चरण में मतदान होना है। इस अवसर पर जनपद के तीनों विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अद्र्ध निकाय/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजूदरों हेतु मतदान दिवस (बृहस्पतिवार) को सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *