भाजपा शासन में देश का गरीब, मजदूर, कामगार एवं किसान सबसे अधिक पीडिघ्त

Spread the love

 

देहरादून। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन व पूर्व सांसद डा़ उदित राज ने कहा कि आज भाजपा शासन में देश का गरीब, मजदूर, कामगार एवं किसान सबसे अधिक पीडिघ्त हैं। आज असंगठित क्षेत्र के मजदूर को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर अपनी बात नहीं कह पाते हैं, अगर वे अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं तो उनका उत्पीडन किया जाता है। गरीब कामगार की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लड़ती आ रही है और लड़ती रहेगी। यह बातें शनिवार को उन्होंने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।
इससे पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व सांसद डा़ उदित राज ने संगठन की मजबूती एवं डिजिटल सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए अलग से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूर वर्ग की समस्याओं के प्रति कांग्रेस पार्टी सजग है। उसके अधिकार की हर लड़ाई लडने के लिए तत्पर है। बैठक में मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सीपी शर्मा, श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, सदस्य किशोर उनियाल, पूनम कंडारी, हरेंद्र बेदी, डा़ संजय, किरन मंद्रवाल, संजय भारती, प्रवीन अरोड़ा, सुनील कोठियाल, आरुषि सुंद्रियाल, साधना त्यागी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *