आईटी आई में प्रधानाचार्य का पद हो सृजित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने राजकीय आई टी आई में प्रधानाचार्य के पद सृजित करने की मांग की है।
यहां आयोजित परिषद की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि अभी तक आईटीआइ में प्रधानाचार्य के पद सृजित नहीं किए गए हैं। इस कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने राजकीय इंटर कालेजों में रिक्त प्रधानाचार्य के पदों को भरने और वन विभाग के दैनिक श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने विभाग के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मौके पर अप्रैल माह में परिषद का जिला सम्मेलन कोटद्वार में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, दीपक बहुगुणा, बलबीर सिंह, मुकेश बिष्ट और नरेंद्र सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *