बार एसोसिएशन कोटद्वार के वार्षिक चुनाव की तैयारी पूर्ण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वार के आज शनिवार को होने वाले वार्षिक चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस चुनाव के लिए बार कौंसिल उत्तराखण्ड ने रंजन सोलंकी व राजबीर सिंह बिष्ट, सदस्य बार कौंसिल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सजवान एव सहायक चुनाव अधिकारी अनुज भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय पंत व आशुतोष कंडवाल, उपाध्यक्ष पद पर शोभा बहुगुणा व सुनील डोबरियाल, कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम सिंह व रजनीश रावत के मध्य सीधा मुकाबला है। सचिव पद पर पंकज चमोली, अरविन्द चौधरी व रश्मि चन्दोला के मध्य मुकाबला है। मतदान प्रात:9 से 1 बजे तक होगा तथा 2 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। मतदान में सोशियल डिस्टेंस का पालन करते हुये मतदाता को सेनेटाइज कर मास्क के साथ ही वोट देने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *