भजन संध्या में लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मोह मन

Spread the love

टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई भजन संध्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित भजन संध्या में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी निकाली गई।
आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत लोकगायक संजय रावत ने ‘हे गुरु देव प्रणाम तुम्हारे चरणों में…’, ‘बाबा महाबगढ़ बल तेरी चौदिशो…’, ‘पार न लगोगे श्री राम के बिना..’, ‘जपल राम राम नाम..’, ‘ब्वाड़ा ब्या ब्या ब्या..’, ‘कन मार्डन जमनू ऐगे..’ गीतों की प्रस्तुति दी। राकेश राज ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग…’, ‘सारे जहां की रक्षा…’, योगेंद्र ने ‘बाबा कैलाश मा रंदीन…’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत भगवान राधा-कृष्ण सहित अन्य मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर टीसीजी के प्रबंधक लक्ष्मी घिल्डियाल, नीना घिल्डियाल, विनोद खंडूरी, शांति देवी, प्रीति गुसाईं, भूपेंद्र, ऋषि ध्यानी, रिया शर्मा, विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *