विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवीरोड में एनएसएस इकाई का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीपी जोशी ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कहा कि पर्यावरण सुरक्षा समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की है। इस दौरान विद्यार्थियों को एनएसएस के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा करने का मौका मिलता है। इस दौरान जन्मदिन पर इंद्रमणी बड़ोनी को भी याद किया गया। कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में दिए गए बडोनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *