प्रधान संगठन ने की ईई के स्थानांतरण की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने पेयजल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की है। इस संदर्भ में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल की ओर से पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजा गध्या है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विभागीय स्तर से क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे जन प्रतिनिधियों व आम जनता में आक्रोश पनप रहा है। कहा समस्याओं के निराकरण को लेकर व पेयजल निगम देवप्रयाग के हिलाहवाली के संदर्भ में उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा यदि शीघ्र ही इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की जनता को जन आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी सबंधित विभाग व प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *