कूडे़ की समस्या से जल्द मिलेगी निजात: महापौर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में लोगों के लिए परेशानी का सबब बने गाड़ीघाट स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करवा दी है, कूड़ा निस्तारण के लिए एक कम्पनी के साथ अनुबंध किया गया है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि अनुबंध के अनुसार कम्पनी द्वारा आधुनिक मशीन के माध्यम से कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया है, आगामी दो-तीन माह में उक्त स्थान से समस्त कूड़े को निस्तारित कर दिया जायेगा, जिससे लोगों को कूड़े से उठने वाली बदबू से निजात मिल जायेगी। कहा कि वो कूड़े के स्थाई निदान के साथ बिजली उत्पादन जैसी महत्वकांक्षी योजना को शुरू करवाना चाह रही थी, जिसके लिए सम्बधित कम्पनियों से कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है तथा उन कम्पनियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड का दौरा कर कार्य करने की इच्छा भी जाहिर की गयी थी। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि न दिये जाने से उक्त योजना को धरातल पर उतारना कठिन हो रहा है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने को लेकर भी महापौर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी इस प्रकार की कोई योजना बोर्ड द्वारा पारित नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *