सीएम धामी को बताई भाजपाईयों ने तल्लानागपुर की समस्याएं

Spread the love

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्र के भाजपा सतेराखाल-चोपता मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम से समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक शैला रानी रावत और मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की और तल्लानागपुर क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने तल्लानागपुर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना, पॉलिटेक्निक भवन निर्माण, अस्पताल निर्माण के साथ ही अन्य कई समस्याओं के साथ ही विभिन्न सड़कों के मामलों को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा। पूर्व विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे केदारनाथ विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समय समय पर क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रयास किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र से जुड़े विषयों के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं। शिष्टमंडल में पूर्व विधायक शैला रानी रावत, नगर पंचायत केदारनाथ सलाहकार समिति अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, सतेराखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट, भाजपा नेता पंकज भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेँद्र सिंह रावत, जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, प्रधान संघ अगस्त्यमुनि की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी थपलियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *