नेता प्रतिपक्ष ने सुनी जोगियो गांव में ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को जोगियो गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार दोपहर क्वांसी कस्बे के समीप स्थित जोगियो गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारम्परिक रूप से ढोल बाजों रणसिंघे के साथ स्वागत किया। इसके बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में साढ़े चार साल में सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने में लगी रही। प्रदेश के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है। प्रदेश में पिछले 5 साल में 32 पुल टूटे हैं और 27 की हालत अत्यंत खराब है। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इसलिए घटिया निर्माण कराने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने महंगाई पर भी प्रदेश और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। कहा कि जन विरोधी सरकार को आगामी चुनाव में खुद जनता ही सबक सिखायेगी। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह, मायाराम तोमर, दीवान सिंह तोमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष क्वांसी सूर्यपाल चौहान, बाबूराम शर्मा, सरदार सिंह, भगत सिंह, कुंवर सिंह, चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *