धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा

Spread the love

देहरादून। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा प्रकाश नगर स्तीथ श्रीराम, परशुराम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व वर्षों की भांति शोभा यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापिस परशुराम मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड, सचल वेदपाठ की झांकी, भगवान परशुराम की झांकी तथा ब्राह्मण समाज महासंघ की ओर से भगवान श्री राम दरबार की झांकी प्रमुख थी। नगर के बाजार को तोरण द्वारों से सजाया गया था। नगर के व्यापारियों द्वारा जगह जगह शोभायात्रा में शामिल धर्मप्रेमियों को शीतल पेय, केले व प्रसाद वितरित कर स्वागत किया गया।
कई जगह पर शोभायात्रा का जोश के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, पंडित लाल चंद शर्मा, ब्राह्मण समाज महासंघ के पदाधिकारी, संयोजक मंडल, के अलावा पंडित सुभाष चंद जोशी, पंडित उदय शंकर भट्ट, शोभायात्रा संयोजक पंडित पवन कुमार शास्त्री, ई़ ओम प्रकाश वशिष्ठ, राजन शर्मा, आचार्य भरत राम तिवाड़ी, अरविंद शर्मा, गौरव बख्शी, ब्रज मोहन शर्मा, पत्रकार डा़ वी डी शर्मा, एस पी पाठक, प्रमोद मेहता, शशि शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश पंडित, पार्षद, रमा गौड़, डा. जे जे शर्मा, प्रमोद शर्मा, संदीप शर्मा, विजेंद्र तिवारी, अशोक रामपाल, रमेश प्रसाद उनियाल आदि शामिल थे।
शोभायात्रा से पूर्व मुख्य अतिथि मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, पंडित लाल चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम जी की विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। परशुराम जी के चित्र के समक्ष पुष्पर्चन, माल्यार्पण किया। परशुराम जी के जयकारों के मध्य शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *