पंत विवि को केंद्रीय विवि बनाने का प्रस्ताव निरस्त न हुआ तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा: ऐरी

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अगर पंतनगर विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो प्रदेश भर की सड़कों पर उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। बोले, यह राज्य के युवाओं के हित का फैसला नहीं है। सरकार के इस फैसले से राज्य के छात्र-छात्राओं का बड़ा नुकसान होगा। शनिवार देर शाम को पंतनगर अतिथि गृह में पहुंचे दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंत विश्वविद्यालय के अस्तित्व को समाप्त कर उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी नहीं होनी दी जाएगी। अभी तक राज्य के छात्र-छात्राओं को 75त्न कोटा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश के लिए मिलता है। वह केंद्रीय विवि बनने के बाद समाप्त हो जाएगा। सरकार का प्रयास इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के बजाय प्रदेश में एक और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने का होना चाहिए। इस दौरान विधानमंडल दल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह अस्गोला, जिला महामंत्री जीवन सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष नरेश जोशी, महिला प्रकोष्ठ की विधानसभ अध्यक्ष विमला तिवारी, भानुप्रताप मेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *