जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर लोगों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। लोगों ने मार्ग निर्माण नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है।
चिल्लरखाल चैक पोस्ट में धरने पर बैठे लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग उठाई। कहा कि क्षेत्रवासी दशकों से मार्ग निर्माण की मांग उठा रहे हैं। हर चुनाव में मार्ग निर्माण का आश्वासन भी दिया जाता है। लेकिन, आज तक धरातल पर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। नतीजा, लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार को न्यायालय में मार्ग निर्माण की सख्त पैरवी करनी चाहिए। इस मौके पर प्रवीण थापा, महेश नैनवाल, अर्जुन रावत, रविंद्र सौंद, संजय रावत, हेमा नेगी, देवेंद्र रावत, नितिन शर्मा, ध्यान सिंह बिष्ट, आशीष काला, वीरेंद्र लखेड़ा आदि मौजूद रहे।