बहुउद्देशीय शिविर में जनता ने अपनी दिक्कत बताई

Spread the love

पिथौरागढ़। राजकीय इण्टर कालेज सिनलेख में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, षि विभाग, सहकारिता विभाग, बाल विकास व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को लोगों ने उठाया। खण्ड विकास अधिकारी समीम अहमद ने अधिकारियों को जनता से जुड़ी समस्या के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग व षि विभाग से संबंधित मामले ज्यादा आए । इस दौरान शिविर में सहायक खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार उपाध्याय, डघ् प्रदीप सिंह,महिपाल सिंह, शंकर सिंह, गणेश सिंह, दिवान सिंह मौजूद रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम व ग्राम प्रधान सुनखोली राजेंद्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *