पुलिस ने लौटाया व्यक्ति का पर्स

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : पुलिस ने व्यक्ति का खोया हुआ पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पुलिस के अनुसार पंकज पांडे निवासी दिल्ली ने थाना लक्ष्मणझूला में सूचना दी कि उनका पर्स लक्ष्मण झूला घाट पर गिर गया जो काफी तलाश करने पर भी नही मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति का पर्स (जिसमें 9,000 रुपये, डीएल, फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड थे) सुकुशल बरामद कर उन्हें लौटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *