कुंभीचौड़ में घर में घुसा अजगर, मचा हड़कंप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के कुंभीचौड़ स्थित एक घर में शनिवार सुबह एक विशालकाय अजगर घुस गया। जिससे हड़कंप मच गया। वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
पार्षद अनिल रावत ने बताया कि रावत कॉलोनी कुंभीचौड़ निवासी भीमानंद बहुगुणा शनिवार की सुबह परिवार सहित जागकर उठे और नित्य क्रिया में व्यस्थ थे कि उसी एक विशालकाय अजगर उनके घर में घुस गया। उनकी नजर जब उस पर पड़ी, तो वह भयभीत हो गये। घर में अजगर घुसे होने की खबर फैलते ही मौके पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। आनन-फानन में मामले की जानकारी लैंसडौन वन प्रभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार अजगर को बोरे में बंद कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में छोड़ दिया गया। वनकर्मियों के अनुसार पकड़े गये अजगर की लंबाई 12 फीट से अधिक थी। बता दें कि 18 जून को भी डिफेंस कॉलोनी रतनपुर कुंभीचौड़ में 15 फिट लंबा अजगर मिला था। जिस वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़कर सुरक्षित जगंल में छोड़ दिया था। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बिलों में पानी भरने और उमस के कारण सांप बाहर आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से सांप दिखाई देने पर वन विभाग से संपर्क करने की अपील करते हुए कहा कि सांपों को मारना नहीं चाहिए। शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। मौके पर टीम को भेजकर सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *