तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण पर कांग्रेस ने उठाये सवाल, कहा सरकार ने चहेतों को बांटे पुरस्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष महिला नीलम रावत ने वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जा रहे पुरस्कार वितरण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा ने पुरस्कार वितरण के नाम पर चहेतों को रेवड़ी बांटी है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत विशिष्ट चयनित करने के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग उठाई है। कहा कि भाजपा सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए जिन महिलाओं का नाम चयनित किया है उनमें से अधिकांश भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की रिश्तेदार हैं। जिन्होंने कभी भी समाज के लिए कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोविड केयर फंड में अपने सारे जीवन की जमा पूंजी दान करने वाली चमोली की देवकी भंडारी तथा ओलंपिक में सारे विश्व के सामने उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने वाली भारतीय हॉकी टीम की वंदना कटारिया जैसी महिलाओं को दिया जाना चाहिए था। लेकिन सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क नजर आ रहा है। कहा कि कांग्रेस महिला संगठन प्रत्येक जनपद में भाजपा की इस नीति का विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *