हवाई सेवा को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Spread the love

पिथौरागढ़। चुनावी साल में हवाई सेवा के नाम पर ठगने पर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए पिथौरागढ़ से पंतनगर व देहरादून के लिए पूर्व की भांति किराया तय करने व 20 सीटर विमान जल्द उड़ाने की मांग की। पिथौरागढ़ नैनीसैनी से देहरादून व पंतनगर हवाई सेवा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सीमांत के लोगों को ठगने का आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चप्पल पहनने वाले को भी हवाई सेवा का ख्वाब दिखा रहे हैं। देहरादून तक 8 हजार किराया कर लोगों को लूटने का काम भी सरकार की ओर से किया जा रहा है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को लाने व ले जाने के लिए ही यह विमान काफी है। आगामी 2022 के चुनाव में जनता इसका जबाब जरुर भाजपा को देगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करन सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में काफी फर्क है। 20 सीटर विमान की जगह 5 सीटर हेलीकाप्टर उड़ाकर लोगों को चुनाव से पहले भ्रमित किया जा रहा है। कांग्रेस ने पूर्व की भांति किराया कर 20 सीटर विमान उड़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *