बारिश ने बढ़ाई ठंड, जन बेहाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व असपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए गए। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आमजन ने ठंड से बचाव के लिए हीटर व अलाव का सहारा लिया।
मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल दी। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दस बजे के बाद अचानक बूंदा-बांदी शुरू हो गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश का दौर देर शाम तक चलता रहा। अचानक हुई बारिश को गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बताया जा रहा है। काश्तकार मोहन सिंह, राजीव कुमार ने बताया कि पानी नहीं मिलने से गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई थी। ऐसे में बारिश से फसल को काफी लाभ मिलेगा। वहीं, बारिश के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। दोपहर बाद सड़क पर बहुत कम लोग घूमते हुए दिखाई दिए। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अपने घरों में हीटर व अलाव का सहारा लिया। ठंड से सबसे अधिक परेशान सड़क पर बेसहारा घूमने वाले लोग थे। हालांकि इन लोगों के लिए नगर निगम ने शहर में मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। लेकिन, बारिश होने के कारण वह भी नहीं जल पाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *