चमोली जिले में तेजी से घट रही कोरोना संक्रमण की दर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद जिले के शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात सामान्य होने लगे है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमण की दर तेजी से घट रही है। कोरोना को हराकर अब तक 98.32 प्रतिशत लोग रिकवर हो चुके है। संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही सक्रिया मामलों में भी कमी आने लगी है। पिछले 24 घंटों में 16 कोविड मरीजों के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए तथा 7 नए लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में अभी तक कुल 11985 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। जिसमें से 11525 लोग स्वस्थ हो गए और 201 सक्रिय मामले बचे है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मार्गनिर्देशन में जनपद में संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है। जिले में इस समय कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चल रहा है। 45 से अधिक आयुवर्ग में 97.3 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन की पहली डोज लग चुकी है। वही 18 प्लस में 27892 युवाओं का वैक्सीनेशन हो गया है। स्वास्थ्य टीमें बुजुर्ग एवं चलने में असमर्थ लोगों को उनके घर पर ही टीका लगा रही है। चिकित्सकों माध्यम से होम आइसोलेशन में रखे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। घर घर तक आइवरमेक्टिन वितरण जारी है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों को बाजारों में भीडभाड से बचने, शारीरिक दूरी रखने, मास्क पहनने तथा कोविड सर्तकता नियमों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश जारी किए है। संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड टेस्टिंग भी लगातार जारी है। मंगलवार को जिले से 1002 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य टीमें गांव गांव जाकर भी कोरोना जांच करने में जुटी है। अभी तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 534 गांवों में जाकर 26089 लोगों की सैंपल जांच किए गए। गौचर बैरियर पर अब तक 3495, गैरसैंण बैरियर पर 1848 तथा ग्वालदम बैरियर पर 144 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड सेंटर में 11 मरीजों भर्ती है। इसके अलावा 190 मरीजों को होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है। जिले में स्यूण गांव में कन्टेनमेंट जोन अभी यथावत है। कन्टेनमेंट जोन में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, सेनेटाइजेशन एवं दैनिक वस्तुओं की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कोविड नियमों का भी सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कोविड नियमों के उल्लंघन करने पर अब तक 12396 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *