पुल गिरने के कारणों की होगी जांच, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

Spread the love

सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया क्षतिग्रस्त मालन पुल का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मालन नदी पर बने पुल के गिरने के कारणों की जांच करवाई जाएगी। आरोपी पाए जाने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भाबरवासियों के लिए आवागमन की बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के भी निर्देश दिए।
रविवार को कोटद्वार पहुंचे सांसद तीरथ सिंह रावत ने मालन नदी पर टूटे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल टूटने के बाद सरकार ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मालन नदी के पुल का मात्र 13 वर्षों में टूट जाना दुर्भायपूर्ण है। विभाग को पुल के पिल्लर के ढहने का अंदेशा पहले से ही था। लेकिन, विभाग लापरवाह बना रहा। आज भी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को समझने के बजाए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है। कहा कि पूरे मामले की विजिलेंस जांच करवाकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फोन पर जिलाधिकारी को व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि भाबरवासियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *