आशीर्वाद यात्रा के स्वागत को भाजपाइयों में रही होड़

Spread the love

ऋषिकेश। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंची आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए भाजपाइयों में होड़ रही। नटराज चौक, देहरादून रोड, दून तिराहा आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा देहरादून से ऋषिकेश पहुंचने का समय सुबह 11 बजे तय था, लेकिन यात्रा दोपहर करीब 12:45 बजे पहुंची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के नटराज चौक पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने नारेबाजी और फूल मालाओं से स्वागत किया। आशीर्वाद यात्रा के वाहन में सवार होकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं,राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और अन्य पार्टी पदाधिकारी दून रोड स्थित होटल अमेरिस पहुंचे जहां यात्रा के स्वागत में कार्यक्रम था। आशीर्वाद यात्रा को देखकर भाजपाई जोश से भर उठे। करीब 20 मिनट यहां रूकने के बाद यात्रा देहरादून रोड से दून तिराहा पहुंची। जहां महिला मोर्चा के स्वागत के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *