रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल जारी

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की नौ सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल जारी है। मंगलवार को उन्होंने तहसील परिसर पर धरना दिया और नारेबाजी की। हड़ताल के चलते लोगों को खाता-खतौनी समय पर नहीं मिल रही है। संघ के सदस्य भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्यायसंगत कोटा निर्धारित करने, संघ आरके के पदों का पुनर्गठन, संभाग में अनुसेवक समेत कंप्यूटर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती, कोविड ड्यूटी के लिए प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने, एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने, रजिस्ट्रार कानूनगो के खाली पदों पर नियमावली के तहत पटवारी संवर्ग से वरिष्ठतम कार्मिक की पदोन्नति के लिए बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं। यहां दयाल गिरी गोस्वामी, नंदन सिंह मटियानी, संजय कुमार मुनगली, शिव दत्त तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *