निगम में मैंबरों के रिश्तेदार कर रहे ठेकेदारी, होनी चाहिए जांच

Spread the love

नागरिक मंच कोटद्वार ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नागरिक मंच ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि निगम में मैंबरों के रिश्तेदार ठेकेदारी का कार्य कर रहे हैं। निगम में मशीनों की खरीद सहित अन्य कार्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में सदस्य के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि नगर निगम का वर्ष 2018 में गठन किया गया था। गठन के बाद ही नगर निगम सवालों के घेरे में है। क्षेत्रीय विकास के जिस उद्देश्य को लेकर इसका गठन किया गया, इसकी कार्यप्रणाली उसके विपरीत है। कोटद्वार में साफ-सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, ट्रेचिंग ग्राउंड, पार्किंग व आवारा पशुओं के संरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम पर भ्रष्टाचार व राजनीति का बोलबाला हावी है। ट्रेचिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण के लिए कितनी मशीनें खरीदी गई। इसका क्या उपयोग हुआ इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। संक्रमण से बचने के लिए फागिंग मशीन भी नगर निगम में धूल फांक रही है। यहीं नहीं यहां पार्षदों की जंग भी चर्चाओं में रहती है। मैंबरों के रिश्तेदार ठेकेदारी कर रहे हैं। नगर निगम कार्यालय को रात में खोलकर अभिलेखों की हेराफेरी करने से लेकर कामों का फर्जी भुगतान आए दिन चर्चाओं में रहा है। कहा कि नगर निगम के कार्यों व मशीनों की खरीद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *