मेरे घर राम आए हैं..’, भजन दी प्रस्तुती ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : निंबूचौड़ स्थित क्रेडल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान ‘मेरे घर राम आए हैं..’, भजन की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय परसिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रेणुका गुसाईं, आशा नेगी व बीएस नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत बच्चों ने बैंड की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी, पंजाबी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। नर्सरी द्वारा ‘मेरे घर राम आए हैं..’, भजन दी गई प्रस्तुति को दर्शकों ने सबसे अधिक सराहा। इस मौके पर सिमरन शाह, कनक नेगी, लविश सेलानी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *