कोल्हूचौड़ के बंगले का हुआ जीर्णोद्धार

Spread the love

-मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने किया उद्घाटन
-बोले, इस प्रकार के कदम से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत वन विभाग के कोल्हूचौड़ के बंगले का जीर्णोद्धार हो गया है। शनिवार को मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने इस बंगले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कदम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
कोल्हूचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुमन कोटनाला ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि इस ओर इसी प्रकार गंभीरता से कार्य किया गया तो बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया में अलग पहचान बनाने में अवश्य कामयाब होगा। इस मौके पर डीएफओ लैंसडौन अमरीश कुमार, डीएफओ कालागढ़ प्रकाश चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *