भगवान राम के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

दुगड्डा में रामलीला के बाद आयोजित की गई राम कथा
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर आयोजित रामकथा में ग्रामीणों ने भगवान राम के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान रामकथा का पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
दुगड्डा में रामलीला के बाद आयोजित रामकथा सुनने के लिए सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। कथा वाचक आचार्य विनोद कंडवाल ने कहा कि भगवान श्री राम, भगवान विष्णु के अवतार थे , जिन्होंने त्रेता युग में रावण का खात्मा करने के लिए इस संसार में जन्म लिया। कहा कि हमें भगवान रात द्वारा स्थापित आदर्शो पर चलकर समाज सेवा करनी चाहिए। भगवान राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए घर त्याग दिया था। कहा कि राम कथा हमें सकारात्मक ऊर्जा देती है। अभिभावकों को अपने पाल्यों को राम कथा के बारे में जानकारी देनी चाहिए। हमें भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *