चौंकाने वाले आएंगे उपचुनाव के परिणाम: माहरा

Spread the love

चम्पावत। उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करें। तीन जून को आने वाले चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आएंगे। ये बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चम्पावत के निजी होटल में कार्यकर्ताओं संग बैठक के दौरान कही। माहरा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का ह््रास किया है। कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई आसमान टू रही है। माहरा ने कहा एक झटके में ईंधन के दाम सौ से ऊपर पहुंचाकर फिर गिरावट करना महज दिखावा है। खटीमा विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता समझदार है। कापड़ी ने कहा कि जिस तरह से खटीमा के लोगों ने इतिहास बनाकर पूरे विश्व में नाम कमाया है। ठीक उसी तरह चम्पावत की जनता भी अप्रत्याशित परिणाम देने को तैयारी बैठी है। कापड़ी ने कहा कि विकास का पिटारा पीटने वाली भाजपा सरकार की विकास की मिशालें सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं से भी कांग्रेस को इस उपचुनाव में बहुत उम्मीदें हैं। यहां महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, राष्ट्रीय सचिव युकां गौरव वालिया, पूर्व विधायक रणजीत रावत रहे। इधर, यशपाल आर्य ने टनकपुर के कई क्षेत्रों में जाकर प्रचार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *