राजस्व कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकाली हड़ताल

Spread the love

चार सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में किया प्रदेर्शन
जयन्त प्रतिनिधि।
उच्चीकूत वेतनमान एक जनवरी 2006 से लागू करने सहित चार-सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। राजस्व कर्मियों ने कोटद्वार तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए शासन से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
गुरुवार को राजस्व कर्मियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राजस्व कर्मियों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से समान कार्य के लिए समान वेतन व समान संसाधन देने, उच्चीकृत वेतन एक जनवरी 2006 से लागू करने, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने व पात्र राजस्व उप निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण पर भेजने की मांग उठा रहे हैं। बाजूवद इसके शासन की ओर से उनकी अनदेखी की जा रही है। कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करने वाले राजस्व कर्मियों की अनदेखी करना ठीक नहीं है। पूर्व में आश्वासन के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने से राजस्व कर्मी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि यदि जल्द राजस्व कर्मियों की मांग को लेकर सकारात्मकता नहीं दिखाई गई तो वह आंदोलन को तेज रूप देंगे। इस मौके पर राजेश सिंह राणा, हर्षवर्धन कौटियाल, अशोक कुमार जोशी, नवीन चंद्र, अमित नेगी, विजय सिंह, संगीता राज, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *