उत्तराखंड के पहाड़ों में घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा तापमान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में तापमान घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। ठंड की दस्तक हो चुकी है और नवंबर माह में तापमान में गिरावट देखी जाती है। लेकिन बीते दिनों पहाड़ में तापमान घटने के बजाय बढ़ा है। मौसम विभाग चार केंद्रों से तापमान रिकॉर्ड करता है। इसमें देहरादून छोड़ अन्य तीन केंद्रों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को जारी तापमान के आंकड़ों के मुताबिक नैनीताल के मुक्तेश्वर, पंतनगर और नई टिहरी में तापमान बढ़ा है।
15 नवंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 20 नवंबर के आंकड़ों में यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास ही रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान कम होकर 11.0 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते दो दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा था। ऐसे में यहां बादल छाए रहे और मुक्तेश्वर, पंतनगर, नई टिहरी में तापमान बढ़ने के पीछे यही कारण बताया जा रहा है।
15 नवंबर को जारी आंकड़े
केंद्र अधिकतम न्यूनतम तापमान
देहरादून 26.0 13.6
पंतनगर 26.7 11.9
मुक्तेश्वर 18.1 4.1
नई टिहरी 18.2 7.4

20 नवंबर को जारी आंकड़े
केंद्र अधिकतम न्यूनतम तापमान
देहरादून 26.8 11.0
पंतनगर 27.0 15.0
मुक्तेश्वर 19.1 9.7
नई टिहरी 20.4 8.6
(नोट: अधिकमत एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
——————-
बीते दो दिन तापमान में इजाफा देखा गया है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। यह पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा स्ट्रांग नहीं था और उत्तराखंड में बादल छाए रहे। जब भी बादल छाए रहते हैं तो तापमान में इजाफा देखा जाता है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।
डॉ. आरके सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक, जीबी पंत कृषि विवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *