भारत की संस्ति, प्रति व पर्यावरण के रुप में मीडिया की भूमिका अहम

Spread the love

देहरादून । विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2022 विशेषांक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर के हाथों हुआ। प्रांत मुख्यालय तिलक रोड में इस मौके पर नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि वार्षिकी में लेखकों ने समसामायिक विषय पर जो लेख लिखे हैं वह समाज को जागृत करने में सहायक होंगे।
उन्होंने कहा कि यह लेख समाज में नकारात्मकता को सकारात्मकता प्रदान करने में सहायक होंगे। मीडिया की भूमिका पर उन्होंने कहा कि यह समाज में सकारात्मक कार्य और संवाद में सक्षम है। कई मौके पर मीडिया में नकारात्मक समाचारों के प्रसारण से ऐसा प्रतीत होता है कि समाज में अच्टे काम हो ही नहीं रहे हैं। वर्तमान समय में मीडिया को समाज में सकारात्मक समाचारों को दिखाने की आवश्यकता है। ताकि समाज को सही समय पर अच्टे संदेश मिले।
विश्व संवाद केन्द्र के निदेशक विजय कुमार व विश्व संवाद केन्द्र अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल कहा कि समाज को बदलने के लिए समाज की सज्जन शक्ति को जाग्रत होना होगा। वार्षिकी 2022 के सम्पादक ड़ दिनेश उपमन्यु ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि संघ की गतिविधियाँ समाज के सामने आये, इसीलिए संघ के प्रचार विभाग की ओर से समय-समय पर जागरण पत्रिका एवं वार्षिकी प्रकाशित की जाती है। संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। इस अवसर पर सुशील कुमार क्षेत्रीय बौद्घिक प्रमुख, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख, तपन कुमार क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख, राज कुमार टांक सचिव विश्व संवाद केन्द्र, किशलय प्रांत प्रचार प्रमुख, ब्रिजेश बनकोटी सह प्रांत प्रचार प्रमुख, संजय विक्रान्त वीर, रणजीत सिंह ज्याला, कमल किशोर डुकलान श्सरलश्, देवेन्द्र भसीन, शाक्य ध्यानी, राजेंद्र पंत प्रांत, भजन सिंह खत्री, विक्रम ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *