आंधी-तूफान से इंटर कॉलेज की छत क्षतिग्रस्त

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर के गोदड़ी गांव में शुक्रवार रात आये आंधी-तूफान के कारण आदर्श इंटर कॉलेज नरसिंहधार की टीन शेड से बनी छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पंचायत गोदड़ी के उप प्रधान रामलाल नौटियाल ने बताया कि रात होने के कारण किसी को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्कूल में रखा सामान बारिश के कारण खराब हो गया है। बताया आंधी-तूफान के कारण कस्तकारों के पेड़ों पर लगे फल पूरी तरह टूट कर बिखर गये है, साथ कई ग्रामीणों की गौशालाओं की टीन शेड से बनी छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण ग्रामीणों के सामने मवेशियों को रखने की पेरशानी हो गई है। उप प्रधान ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर मुआइना कराने की मांग की है साथ ही प्रशासन से आदर्श इंटर कॉलेज की छत की मरम्मत की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *