लुमती में दो मकानों की छत गिरी

Spread the love

पिथौरागढ़। बारिश से मल्ला लुमती में दो मकानों की छत गिर गई है। बीते दिन बारिश से मल्ला लुमती में कलावती देवी व गीता देवी के मकान की छत गिर गई। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार और राजस्व विभाग की टीम ने मल्ला लुमती पहुंच कर प्रभावित परिवारों से वार्ता की। प्रभावितों ने बताया कि मकान की दीवारों में दरार आ गयी गयी है, मकान रहने लायक नहीं बचे हैं। वह दूसरे के मकान और रसोईघर में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से खाद्यान्न की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इस दौरान हीरा परिहार, टिकेंद्र परिहार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *