भुलाया नहीं जा सकता वीर सैनिकों का बलिदान

Spread the love

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास लैंसडौन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिए गए वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सीमा पर खड़े सैनिक के योगदान से ही हम देश में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं की समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सेना मैडल, वीर चक्र, शौर्यचक्र, कीर्ति चक्र, वीर नारियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
रविवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास लैंसडौन की ओर से प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला व सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी फर्सवाण ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने कहा कि सेना देश की गौरव है। सेवानिवृत्ति के बाद भी सैनिक पूरी गंभीरता के साथ समाज सेवा में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि देश का सैनिक अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर देता है। देश के प्रति समर्पण भाव के पीछे सैनिका के परिवार के भी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि जिन सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उन सैनिकों के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है। सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त् कर्नल ओपी फर्सवाण ने सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए उनके प्रति कृतघ्नता व्यक्त करने के लिए ही शशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर 10 सैना मैडल, दो वीर चक्र विजेता, पांच शौर्य चक्र, एक कीर्ति चक्र, तीन मेंशन इन डिस्पैच व वीर नारियों सहित सौ लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इलागिरि, उपजिलाधिकारी सौहन सिंह सैनी, बीबी ध्यानी, महेंद्र पाल सिंह रावत, दिनेश खंतवाल, महेंद्र सिंह रावत, सतपाल रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *