पौड़ी गढ़वाल के सकनोली पोखड़ा का लाल घर का अकेला चिराग मंदीप हुआ देश के लिए शहीद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11वीं बटालियन के राइफलमैन 23 वर्षीय मंदीप सिंह नेगी निवासी सकनोली पोखड़ा ब्लॉक निवासी शहीद हुए है। उनकी शहादत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है। उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार ने मंदीप सिंह नेगी के शहीद होने की पुष्टि की है।
पोखड़ा ब्लॉक की ग्रामसभा सकनोली के प्रधान मेहरबार्न ंसह नेगी ने बताया कि सकनोली गांव निवासी 23 वर्षीय मंदीर्प ंसह नेगी पुत्र सत्यपार्ल ंसह नेगी 11 मार्च 2018 को गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात था। गुरूवार रात को करीब आठ बजे सेना से आए फोन के जरिए उन्हें मंदीप के शहीद होने की जानकारी मिली। फोन पर जानकारी दी गई कि गुलमर्ग क्षेत्र में एक पोस्ट पर डयूटी के दौरान राइफलमैन मंदीप शहीद हो गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने मंदीप के पिता सत्यपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। खबर सुनने के बाद से मंदीप की माता हेमंती देवी बेसुध हैं। मंदीप के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान बचन सिंह नेगी ने बताया कि मंदीप सत्यपाल सिंह की इकलौती संतान है। बीते वर्ष मंदीप दो माह की छुट्टी पर घर आया था और उसी दौरान उसकी सगाई भी हुई थी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में मंदीप ने पुन: घर आना था और उसकी शादी की तैयारियां की जानी थी। मंदीप की पार्थिव देह शनिवार को उनके आवास पर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *