विद्यालय के चेयरमैन ने विकल्प को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडौन के छात्र मास्टर विकल्प अग्रवाल कक्षा छठी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में छठवां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वी.एस.एम., कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर द्वारा 5000 की नकद राशि एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने छात्र की उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षिक स्तर एवं छात्र की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विकल्प को इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते रहने तथा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंदरियाल, शिक्षिका श्रीमती संगीता धस्माना, छात्र विकल्प अग्रवाल एवं उनके सम्मानित माता-पिता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *