कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने थामा आप का दामन

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मेयर प्रत्याशी, प्रदेश सचिव और बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नंदलाल ने कांग्रेस छोड़कर दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है। नंदलाल ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व हो या जिला या फिर नगर सभी जगह कांग्रेस में सिस्टम की भारी कमी थी। ऐसे में जनता के मुद्दे पर संघर्ष करना मुश्किल हो रहा था। इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी की राह चुनी। वहीं उनके आप में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि नंदलाल को अनुसूचित वर्ग का चेहरा माना जाता रहा है। वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट से नगर निगम मेयर के चुनाव में मामूली वोटों से हारने वाले नंदलाल ने बुधवार का समर्थकों के साथ दिल्ली में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत कई पार्टी नेताओं के सामने आप का दामन थामा। इसके बाद नंदलाल ने बताया कि वर्तमान में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता आक्रोशित है। ऐसे में बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों, शिक्षा का सुधारीकरण का मुद्दा अहम है। इसके चलते जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामने का निर्णय लिया है। यह एक सिस्टमेटिक पार्टी है। इस मौके पर जिला प्रभारी दिनेश मोहनिया, दीपक बाली, मुकेश चावला, सहप्रभारी राजीव चौधरी, धर्मवीर अवाना, मनीष गुलिया, आनंद मैसी,कपिल सिन्हा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *