विधिक प्राधिकरण के सचिव ने दी कानून की जानकारी

Spread the love

बागेश्वर। विधिक सेवा प्राधिकरण की पुलिस अधिकारियों, समाज कल्याण विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, जुनायल जस्टिस बोर्ड ,के सदस्यों के साथ बैठक हुई। प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों और समाज कल्याण सहित मौजूद विभिन्न इकाइयों के सदस्यों को कानूनी जानकारी दी गई।
बैठक में पुलिस को विभिन्न मामलों में सभी तथ्यों की पुष्टि के आधार पर विवेचना करने, वरिस्ठ नागरिकों को उनके अधिकार दिलाने, समाज को कानूनी आधार पर समानता लाने के लिए बने कानूनों की जानकारी प्राधिकरण के सचिव ने दी। सिविल जज रिजवान अंसारी ने किशोरों के कानूनी अधिकार, समाज से मूलधारा से भटके नाबालिकों को कानूनी आधार पर पुलिस द्वारा उनके अधिकारों को दिलाने आदि की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग को नाबालिकों के लिए बने उचित कानूनी प्रावधानों के आधार पर किशोर कल्याण बोर्ड द्वारा उन्हें समाज मे उचित सम्मान दिलाने, उनके कल्याण के लिए बने कानूनों की जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, कपकोट क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, थानाध्यक्ष झिरोली कैलाश सिंह नेगी, प्रोवेशन अधिकारी हेम चंद्र तिवारी, राजेन्द्र सिंह, जीवन सिंह चुफाल, वन स्टप सेंटर प्रभारी षष्टी कांडपाल, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अशोक लोहनी, गीता ऐठानी,जगदीश जोशी, दीवान सिंह दानू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *