सुरक्षा बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा रुद्रप्रयाग मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर सेंट्रल आर्म्ड पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी, पुलिस, फायर, एसडीआरएफ, पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। फ्लैग मार्च में स्वयं डीएम मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल भी शामिल हुए।
आने वाली 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपंन कराने के लिए पुलिस ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में फ्लैग मार्च निकाला। इसका प्रमुख उद्देश्य कानून व्यवस्था का पालन करने के साथ ही मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने, असामाजिक तत्वों को चुनाव सम्बन्धी कार्य प्रभावित करने की गतिविधियां को रोकना था। जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल की मौजूद्गी में सेंट्रल आर्म्ड पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी, पुलिस, फायर, एसडीआरएफ, पीएसी जवानों के साथ साथ कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर एरिया डोमिनेशन किया गया। फ्लैग मार्च के साथ-साथ पुलिस द्वारा पीए सिस्टम अनाउंसमेंट के माध्यम से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने, किसी भी प्रकार के लालच एवं प्रलोभन में न आने, कोविड-19 का पालन करते हुए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना के साथ ही सीआरपीसी प्रभावी होने की जानकारी दी गई। स्थानीय जनता से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक अपरेशन्स सुश्री हर्षवर्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पंकज कोठियाल, प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ सुरेश बलूनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी मीडिया सेल नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *