महिला यात्री से टेड़छाड़ पर चालक सस्पेंड, परिचालक की सेवाएं समाप्त

Spread the love

हल्द्वानी। महिला यात्री से टेड़छाड़ मामले में रोडवेज प्रबंधन ने गंभीर रुख अपनाते हुए बस के चालक को सस्पेंड किया है और परिचालक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस में हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहे थे। आरोप है कि इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया और उसके साथ टेड़छाड़ की थी। महिला के शोर मचाने पर बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी थी। शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर महिला शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक-परिचालक के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच थे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक की सेवाएं समाप्त करते हुए नियमित चालक को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगम की छवि को घूमिल करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *