जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नयारघाटी सतपुली का दसवां पंचायत महोत्सव में विगत वर्षों से आयोजित पंचायत महोत्सव से इस बार खास रहा देखने को मिल रहा है। शनिवार को सांस्कृतिक संध्या के अंतिम प्रस्तुतियां नयारघाटी सतपुली एवं आस-पास की महिला मंगल दलों के नाम रही।
नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में यहां आठ दिवसीय नगर पंचायत सतपुली महोत्सव का भव्य और दिव्य रूप से आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी सभासदों, नगर पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के सह संयोजक जगदम्बा प्रसाद डंगवाल ने इस आयोजन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों और ब्लॉगरों आभार व्यक्त किया। महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को विदेशी युवतियां भी सतपुली नगर पंचायत महोत्सव में पहुंची। उन्होंने मंच पर गढ़वाली गीत पर ठुमके भी लगाए, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंदरियाल ने किया। इस अवसर पर कुसुम खंतवाल, मीनू डंगवाल, नीलम चौहान, निकिता चौहान, संजय कुकरेती, कृष्णा बौठियाल, पुष्पेंद्र राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।