नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी के राजपुरा स्थित श्मशान घाट के गेट में मंगलवार सुबह एक नवजात कन्या का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं। आरोपियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *